टेबल टेनिस : भारत की जूनियर टीम को छठा स्थान

कुआलालम्पुर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय लड़कों ने यहां आयोजित 21वीं एशियाई जूनियर व कैडेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में छठा स्थान हासिल किया।

भारत को पांचवें और छठे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में चीनी ताइपे के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण कोरिया के हाथों 0-3 से हारने के बाद भारत ने सातवें-आठवें स्थान के लिए हुए क्लासिफिकेशन मैच में सिंगापुर को 3-0 से हराया।

चीन ने स्वर्ण जीता, जबकि कोरिया ने दूसरा तथा जापान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वर्ष 2014 में मुम्बई में आयोजित इस चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में भारतीय भारतीय लड़के नौवें स्थान पर रहे थे।

भारतीय लड़कियों ने हालांकि निराशाजनक प्रदर्शन किया। वे 10वें स्थान पर रहीं। 9-10 स्थान के लिए हुए मैच में भारत को सिंगापुर के हाथों 1-3 से हार मिली।

इस वर्ग में भी चीन ने स्वर्ण जीता, जबकि जापान को रजत और कोरिया को कांस्य मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493