टेरी ब्रांस्टैंड चीन में अमेरिका के नए राजदूत

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने सोमवार को चीन में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में लोवा के गवर्नर टेरी ब्रांस्टैंड के नाम को मंजूरी दे दी।

टेरी के पक्ष में 82, जबकि विपक्ष में 13 वोट पड़े।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रांस्टैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह आपसी हित के लिए दोनों देशों के नेताओं के साथ मिलकर काम करने को लेकर आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि लोवा के लेलैंड के एक छोटे से खेत में काम करने वाला लड़का एक दिन वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेगा। विश्व के एक सर्वाधिक प्रभावशाली देश और अमेरिका के एक सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन के साथ घनिष्ठता के साथ काम कर रहा हूं।”

ब्रांस्टैंड (70) अमेरिका के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गवर्नर हैं। उनके चीन के साथ अच्छे संबंध हैं और उन्होंने कई बार चीन का दौरा किया है।

वह 1983 से 1999 तक लोवा के गवर्नर रहे। वह 2011 से इसी पद पर हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर 2016 में चीन में अमेरिका के राजदूत के रूप में नामित किया था।

इस महीने की शुरुआत में ब्रांस्टैंड ने कहा था, “यदि वह इस पद पर चुने जाते हैं तो वह अमेरिका, चीन के सकारात्मक संबंधों की दिशा में काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493