टेरेंस, वीर दास सिखाएंगे व्यावसायिक कौशल

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस, अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास और रेस्तरां मालिक रियाज अमलानी नए शो ‘बी योर ओन बॉस’ (बीवाईओबी) के जरिये युवा उद्यमियों को ‘कोई काम छोटा नहीं और सपना दूर नहीं’ं की सीख देंगे।

फॉक्स लाइफ चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो में भारत के कुछ ऐसे प्रतिभाशाली उद्यमियों का जिक्र होगा, जिन्होंने अपने व्यावसायिक कौशल से नाम कमाया है।

फॉक्स इंटरनेशनल चैनल्स (इंडिया) की बिजनेस प्रमुख स्वाति मोहन ने एक बयान में कहा, “हम स्वतंत्र विचारों वाले इन लोगों के साथ यह नया शो लांच करके बहुत उत्साहित हैं..यह शो बड़े सपने देखने वाले उद्यामियों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से युवा, बुजुर्ग और जिज्ञासु लोगों के लिए यकीनन खुशी की बात है।”

उन्होंने कहा, “हम बीवाईओबी के जरिये अन्य शो प्रारूपों के साथ प्रयोग करने और भारतीय दर्शकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्थानीय विषय सामग्री लाने के हमारे वादे को भी दोहराते हैं।”

‘बी योर ओन बॉस’ 10 जुलाई से शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493