टेलर के साथ झगड़े पर केटी अपने बचाव की तैयारी में

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार केटी पेरी गायिका टेलर स्विफ्ट के साथ अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात करने पर विचार कर रही हैं, क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि कोई भी उनकी छवि खराब करे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केटी ने माना कि यदि खुद को बचाने की बात है तो वह पीछे नहीं रहना चाहतीं।

केटी ने वेबसाइट ‘बिलबोर्ड डॉट कॉम’ को बताया, “यदि कोई मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है, तो आपको पूरी बात जाननी होगी।”

केटी और टेलर के बीच मनमुटाव उस वक्त से है जब टेलर ने पिछले साल एक बयान में केटी को अपना कट्टर शत्रु बताया था और कहा था कि उनका गीत ‘बैड ब्लड’ केटी के बारे में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493