टेलर स्विफ्ट ने गाने की शूटिंग के लिए झेला कष्ट

लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट को अपने नए गाने ‘आउट ऑफ द वुड्स’ की शूटिंग के दौरान काफी तकलीफ उठानी पड़ी। यह कहना है, गाने की वीडियो के निर्देशक जोसेफ क्हान का।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्हान ने ट्विटर पर लिखा, “इस वीडियो के लिए टेलर काफी समर्पित थीं। मैं पूरी तरह से बर्फ में लिपटा हुआ था और वह ड्रेस पहने हुए थीं। उन्हें अपने काम के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ी।”

निर्देशक ने लिखा, “टेलर ने शूट के लिए खुद को कई घंटों तक मिट्टी के अंदर रखने का फैसला लिया..वह वहीं जमी रहीं। कला के क्षेत्र में आप क्या करते हैं कि तरह ही आप कैसे करते हैं, यह भी महत्वपूर्ण है।”

क्हान ने टेलर के समर्पण भाव के साथ-साथ उनकी गीत लेखन प्रतिभा की भी सराहना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493