टेलर स्विफ्ट ने हमेशा साथ निभाया : सेलेना गोमेज

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज ने कहा है कि पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने हमेशा उनका साथ निभाया है और वह हमेशा हर अच्छे-बुरे हालात में उनके साथ रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेना ने अपने करियर की सफलता तथा अच्छे व बुरे वक्त में हमेशा साथ निभाने के लिए अपनी नजदीकी दोस्त टेलर की प्रशंसा की है। सेलेना 13 वर्ष की उम्र से टेलर की दोस्त रही हैं।

सेलेना ने शुक्रवार को आईटीवी के कार्यक्रम ‘लोरेन’ में शुक्रवार को कहा, “मैं 10 वर्षो से उन्हें जानती हूं। वह हर अच्छे-बुरे समय में मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हैं। उनके पूरे परिवार ने हमेशा मेरा साथ निभाया है और वह मेरी जिंदगी और करियर के महत्वपूर्ण लम्हों में मेरे साथ रही हैं।”

सेलेना ने कहा, “वह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को उसी रूप में स्वीकार करने के लिए मशहूर रही हैं और मैं इसमें थोड़ा झिझकती थी। उन्होंने हमेशा मुझे अपनी बात कहने के लिए और खुद पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493