टेलिकोस ने वीडियो प्रोसेसिंग समाधान प्रदर्शित किया

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। वीडियो कॉम्प्रेशन, ट्रांसकोडिंग ब्रांड टेलिकोस ने यहां आयोजित 25वें ‘कनवरजेंस इंडिया 2017’ प्रदर्शनी में अपने नवीनतम वीडियो प्रोसेसिंग समाधान का प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शनी में दूरसंचार, आईटी, ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया क्षेत्र के नवीनतम प्रचलनों और प्रौद्योकियों का प्रदर्शन किया गया।

टेलिकोस के नए समाधान में मल्टी चैनल एवीसी/एच.264 एसडी/एचडी एनकोडर, एच.264/एमपीइजी2 वीडियो ट्रांसकोडर, एसआई/पीएसआई जनरेटर, एनवीओडी एचडी वीडियो प्लेआउट सिस्टम और डिजिटल टेलीविजन हेड-इंड के लिए सेवा विश्लेषण और निगरानी प्रणाली शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493