टेलीविजन शो में कोई बदलाव नहीं : अपूर्व

पणजी, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन-जगत में एक दशक तक अभिनय की छाप छोड़ चुके अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री का कहना है कि छोटे पर्दे के धारावाहिक प्रतिगामी हैं और ये समय के साथ नहीं बदल रहे हैं।

अपूर्व को 2003 के टेलीविजन धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में अरमान सूरी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा, “टेलीविजन से मेरी केवल एक शिकायत है कि यह बदलने को तैयार नहीं है। हम बार-बार एक ही बात दोहरा रहे हैं। हम इसे (टीवी शो) प्रतिगामी कहेंगे।”

फिल्मों के बारे में इस 43 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि दर्शक नई कहानी देखना चाहते हैं।

फिल्म ‘परदेश’ के अभिनेता ने कहा, “जब आप फिल्मों की बात करते हैं तो दर्शक कुछ अलग देखना चाहते हैं। लोग अभिनय, संगीत संपादन की पृष्ठभूमि के बारे में बात करना चाहते हैं और वे नई कहानी देखना चाहते हैं, लेकिन जब टीवी की बात आती है तो यह अलग कैसे है।”

यह पूछे जाने पर कि वह शिल्पा के साथ धारावाहिक करना पसंद करेंगे, इस पर अपूर्व ने कहा, “बिल्कुल मैं करना चाहूंगा। ता*++++++++++++++++++++++++++++र्*क और तर्कसंगत ²ष्टिकोण वाले शो करना जरूर पसंद करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493