टेलो के लिए साउथैम्पटन क्लब का 1.33 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव

लंदन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबल क्लब साउथैम्पटन की नजर बार्सिलोना के खिलाड़ी क्रिस्टियान टेलो पर है और इसके लिए क्लब ने 1.2 करोड़ यूरो (1.33 करोड़ डॉलर) का प्रस्ताव रखा है।

लंदन के दैनिक समाचार पत्र ‘सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब ने टेलो के साथ करार के लिए अपना प्रस्ताव पहले ही जाहिर कर दिया है।

टेलो ने अपने पिछले दो सत्र पुर्तगाली क्लब पोटरे और सेरी-ए लीग क्लब फियोरेंटिना में ऋण करार के तौर पर बिताए थे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टेलो के अलावा साउथैम्पटन क्लब मलागा के 25 वर्षीय मिडफील्डर जोस लुइस रेसियो के साथ भी करार करना चाहता है और इसके लिए उसने 60 लाख यूरो (66 लाख डॉलर) का प्रस्ताव भी रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493