टेस्ट टीम में वापसी है फॉल्कनर का मुख्य लक्ष्य

होबार्ट, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विश्व कप हीरो हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर ने शनिवार को कहा कि वह एशेज के लिए टीम में स्थान नहीं पाने पर हैरान नहीं हैं। फॉल्कनर ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य टेस्ट टीम में स्थान बनाना है।

फॉल्कनर ने कहा कि वह इस साल गर्मियों में घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाएंगे और इसके माध्यम से ही टेस्ट टीम में वापसी का अपना रास्ता साफ करेंगे। फॉल्कनर अंतिम बार आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में 2013 में खेले थे।

फॉल्कनर ने कहा, “विश्व कप के बाद कुछ दिन आराम और दोस्तों तथा परिजनों के साथ मस्ती के बाद अब मेरा ध्यान आईपीएल पर है। मैंने अपने लिए एक नया लक्ष्य निर्धारित किया है और वह टेस्ट टीम में वापसी का है। मैं हर हाल में टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं क्योंकि वह क्रिकेट का सबसे अहम स्वरूप है।”

फॉल्कनर ने आस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है। वह 2013 में ओवल में एशेज टेस्ट में खेले थे लेकिन वह 23 और 22 रन ही बना सके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493