मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कवि रवींद्रनाथ टैगोर के नाटक ‘मायार खेला’ को यहां अगले महीने ओपेरा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
आयोजकों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस संगीत-नाटक का मंचन 10 दिसंबर को होगा।
सुमित्रो मुखर्जी द्वारा निर्देशित और अनुवादित इस संगीत-नाटक की पटकथा और संगीत तैयार करने में पांच साल लगे हैं।
इसे भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी समकालीन नाट्य रूपों के मिश्रण के साथ बहुस्तरीय मंच और नृत्यपूर्ण दृश्यों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
इसमें राउल डिसूजा, प्राची सेव साथी, मंजू एलांगबम, महाठी विजयप्रकाश, नीलेश सिंघा और अनुश्री बनर्जी जैसे कलाकार हिस्सा लेंगे।
‘मायार खेला’ का मंचन सबसे पहले वर्ष 1888 में किया गया था।
dharmpath.com dharmpath