टैबलेट को बड़े स्क्रीन वाले फोन से चुनौती

अमेरिकी कंपनी इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के मुताबिक, 2014 में सात इंच वाले टैबलेट की बाजार हिस्सेदारी 64.1 फीसदी थी, जो घटकर 2015 में 57.7 फीसदी रह गई।

अब 5.5 इंच से भी बड़े स्क्रीन वाले फोन आ रहे हैं, जिनमें आईफोन-6 और 6एस, सैमसंग गैलेक्सी एस6 और हाल में लांच हुआवे मेट-8 शामिल हैं। इसलिए ग्राहक टैबलेट खरीदने से हिचकिचा सकते हैं।

इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में सैमसंग और एलजी जैसी एक भी प्रमुख टैबलेट बनाने वाली कंपनियों ने सात या आठ इंच वाले टैबलेट बनाने की घोषणा नहीं की।

आईडीसी के मुताबिक, छोटे टैबलेट की वैश्विक बिक्री घटकर 43 फीसदी रह सकती है।

आईडीसी के टैबलेट रिसर्च निदेशक जीन फिलिप बुचर्ड ने कहा, “फैबलेट ने छोटे स्क्रीन आकार वाले टैबलेट की बिक्री पहले भी प्रभावित की है और आगे भी करता रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493