टॉटनेहम के मिडफील्डर ने क्लब के साथ 2022 तक बढ़ाया करार

लंदन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर के मिडफील्डर डेले अली ने क्लब के साथ अगले छह साल के लिए अपने करार को बढ़ा लिया है।

लंदन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर के मिडफील्डर डेले अली ने क्लब के साथ अगले छह साल के लिए अपने करार को बढ़ा लिया है।

नए करार के तहत डेले 2022 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

उन्होंने फरवरी 2015 में एमके डोंस को छोड़कर टॉटनेहम का दामन थामा था। उन्होंने 2015-16 सत्र में क्लब के लिए 10 गोल किए थे।

क्लब की वेबासाइट ने सोमवार को डेले के हवाले से लिखा है, “मैं इस क्लब में खुश हूं। क्लब के कोच और प्रशंसकों ने जो कुछ भी मेरे लिए किया है मैं उसके लिए धन्यवाद नहीं दे सकता। मैं जब से क्लब में आया हूं लोग हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। मुझे उम्मीद है कि आगे अच्छा समय आएगा।”

उन्होंने कहा, “यह सब बेहद जल्दी हुआ। टॉटनेहम से शुरुआत करना, इंग्लैंड के लिए खेलना, यह मेरे लिए रोचक साल रहा। मैं काफी लोगों का शुक्रगुजार हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493