‘टॉपशॉप’ का नया चेहरा गिगि हदीद

लॉस एंजेलिस, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड टॉपशॉप ने अपने ऑटम-विंटर संग्रह के प्रचार के लिए मॉडल गिगि हदीद को ब्रांड एंबेसडर चुना है।

इससे पहले ब्रांड ने अभिनेत्री-मॉडल कारा डेलेवीन को पिछले साल एंबेसडर चुना था।

टॉपशॉप ने ट्वीट किया, “क्या आपने खबर सुनी? गिगि हदीद हमारी एडब्ल्यू15 का प्रचार करेंगी।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ब्रांड के ऑटम-विंटर प्रचार की तस्वीरों में गिगि को विभिन्न परिधानों में देखा गया, जिनमें लेदर जैकेट, फॉक्स फर कोट और प्लेड हूडी शामिल है।

टॉपशॉप के मालिक और अर्काडिया ग्रुप के अध्यक्ष फिलिप ग्रीन ने कहा कि गिगि टॉपशॉप की पहली पसंद हैं, क्योंकि ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने और कनाडा, जर्मनी और पनामा में साल के अंत में ब्रांड के स्टोर शुरू करने की दिशा में ब्रांड के साथ उनका करार काफी मददगार साबित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493