नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कई प्रमुख खेल हस्तियों के इस्तीफे के बाद खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) पहचान समिति का फिर से गठन करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। कई प्रमुख खेल हस्तियों के इस्तीफे के बाद खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) पहचान समिति का फिर से गठन करने का फैसला किया है।
टॉप्स की देखरख अभी खेल मंत्रालय कर रहा है। इसके अध्यक्ष तथा बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने बीते सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “बीसीसीआई के साथ अपनी व्यस्तता के कारण अनुराग ठाकुर ने हमें सूचित किया है कि वह टॉप्स अध्यक्ष पद का कार्यभार नहीं देख सकते।”
टॉप्स के अंतर्गत 12 खेल आते हैं। इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, कुश्ती, नौकायन, जिमनास्टिक, तैराकी, लॉन टेनिस, पैरा-एथलेटिक्स और पैरा-स्विमिंग शामिल हैं।
मंत्रालय अब प्रमुख खेल हस्तियों को शामिल करते हुए अब टॉप्स समिति का फिर से गठन करना चाहती है। अभी टॉप्स के तहत 84 खिलाड़ी आते हैं। छह अन्य एथलीटों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।
इस स्कीम के तहत 6.62 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं और समय के हिसाब से और राशि जारी की जाएगी। इस स्कीम के तहत रियो 2016 ओलम्पिक के लिए सम्भावित विजेताओं को प्रशिक्षण सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
dharmpath.com dharmpath