‘टॉम्ब रेडर’ के स्टंट्स से अपंग जैसी हो गई थीं विकेंडर

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्वीडिश अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर का कहना है कि उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘टॉम्ब रेडर’ के लिए जो कठिन स्टंट किए उनके कारण वह बिल्कुल अशक्त हो गई थीं।

उन्होंने कहा, “पहले बेहद दर्द हुआ। इतना अधिक कि आप पहले तीन हफ्ते तक बिस्तर से उठने या चलने की हालत में भी नहीं हो सकते। मैं अपंग जैसी हो गई थी। मुझे जगह-जगह दर्द था।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, अभिनेत्री का मानना है कि एक सेक्स सिंबल की तुलना में उनके लिए अपने व्यक्तित्व के दूसरे पहलू को दर्शाना ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने कहा, “केवल लारा क्रॉफ्ट का किरदार ही नहीं, समाज में भी बदलाव आया है। मुझे लगता है कि अत्यधिक आकर्षक या सेक्सी की परिभाषा बदल गई है। मैं एक महिला को उसके सेक्सी होने के रूप में नहीं देखना चाहती, बल्कि मैं चाहती हूं कि वह कूल हो, मजाकिया हो और ऐसी हो जिसका साथ किसी को पसंद आए। समाज इस मायने में बदल रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493