टॉम क्रूज को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं सिमोन पेग

पेरिस, 29 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के अभिनेता सिमोन पेग हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज को अपना अच्छा मित्र मानते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति की झलक को निजी स्तर पर पाना खास रहता है जिसके बारे में इतनी तरह की अटकलें व अनुमान लगते रहते हैं।

पेग ने यहां आईएएनएस से कहा, “हम अच्छे दोस्त बन गए हैं। 12 साल हो गए हैं और हम एक दूसरे को अच्छे से जानने लगे हैं। मुझे टॉम के साथ काम करना पसंद है क्योंकि वह बहुत पेशेवर हैं और वह इतनी शिद्दत से काम करते हैं कि उनके साथ बने रहने का प्रयास न करना मुश्किल है।”

अभिनेता व कॉमेडियन पेग ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फिल्म सीरीज में लैब तकनीशियन बेनजी डुन का किरदार निभा रहे हैं जो क्रूज के साथ खतरनाक मिशन पर भी जाते हैं।

उन्होंने कहा, “टॉम एक बेहतरीन इंसान हैं। ऐसे व्यक्ति को जानना बहुत दिलचस्प है जिसके बारे में इतनी सारी बातें होती है। ऐसे व्यक्ति को करीब से जानना है, वह वास्तव में कैसा है, इससे स्पष्ट रूप से जानना अच्छा है।”

पेग फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट’ में भी नजर आएंगे जो भारत में 27 जुलाई को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493