टॉम क्रूज ने ‘टॉप गन’ के सीक्वल की पुष्टि की

लॉस एंजेलिस, 24 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने 1986 की क्लासिक फिल्म ‘टॉप गन’ के सीक्वल की पुष्टि करते हुए कहा कि यह जरूर बनेगी।

‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूज इस सीक्वल की शूटिंग अगले साल शुरू कर सकते हैं।

टेलीविजन पर एक साक्षात्कार के दौरान क्रूज से जब पूछा गया कि क्या वह ‘टॉप गन 2’ में काम कर रहे हैं तो अभिनेता ने कहा, ‘हां यह सच है।”

उन्होंने कहा, “मैं संभवत: अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करूंगा। मुझे पता है कि ऐसा होने जा रहा है और यह जरूर होगा।”

‘टॉप गन’ के निर्माता जेरी ब्रुकहीमर ने पिछले साल इसके सीक्वल के निर्माण का संकेत दिया था, जब उन्होंने ट्विटर पर अपनी और क्रूज की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “न्यू ओरलियन्स में सप्ताहांत बिताकर लौटा हूं। अपने पुराने मित्र टॉम क्रूज से मिलने और उनसे ‘टॉप गन 2’ पर चर्चा करने गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493