लंदन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक टॉम जोन्स बेवेर्ले हिल्स परिसर में स्थित अपना घर बेचना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने 64.5 लाख पाउंड की कीमत की मांग रखी है।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 76 वर्षीय टॉम इस घर में 19 साल से रह रहे थे।
टॉम की यह संपत्ति मलहोल्लांड एस्टेट्स में 8,146 वर्ग फुट में फैली है। गायक के इस घर में पांच बेडरूम और सात बाथरूम हैं।
जॉन ने यह संपत्ति 1998 में 2,13,69,60 पाउंड्स में खरीदी थी।
काले और सुनहरे रंग से सजा घर का इंटीरियर बेहद शानदार है और इसमें आकर्षक फर्नीचर के अलावा एक स्विमिंग पूल भी है।
dharmpath.com dharmpath