लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। गायक टॉम जोन्स ने दिवंगत गायक एल्विस प्रेस्ली की पूर्व पत्नी प्रिसिला प्रेस्ली के साथ रोमांस करने की खबरों का खंडन किया है और उन्हें महज अपनी एक अच्छी दोस्त बताया है।
कुछ मौकों पर दोनों के एक साथ नजर आने के बाद इनके रिश्तों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
जोन्स ने हालांकि कहा कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है।
वेबसाइट ‘डेलीस्टार को डॉट यूके’ के मुताबिक, “प्रिसिला मेरी अच्छी दोस्त हैं। मैं उन्हें बरसों से जानता हूं, लेकिन यह सच नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं या रिश्ते में हैं। हम सिर्फ दोस्त हैं..एक अच्छे दोस्त।”
जनवरी में एक रेस्तरां के बाहर दोनों की ली गई तस्वीर के बाद दोनों के रोमांस के कयास लगाए जाने लगे थे।
dharmpath.com dharmpath