टॉम हैंक्स को टाइपराइटर संग्रह का शौक

लॉस एंजेलिस, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता टॉम हैंक्स के पास 1940 के दशक के 50 से अधिक टाइपराइटर हैं। उनका कहना है कि उन्हें उनका इस्तेमाल करना और उन्हें संगहित करना बेहद पसंद है।

टॉम हैंक्स ने वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को अपने क्रिसमस के बारे में बताया, “पुराने डब्ल्यू डब्ल्यू आई आई टाइपराइटरों को ठीक करने के लिए दिया है, अब मैं उस पर काम करूंगा। मेरे पास 50 से ज्यादा टाइपराइटर हैं।”

हैंक्स को पुराने तरीके से लिखना पसंद है और वह सोशल मीडिया का भी बखूबी इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त किया था, जिन्होंने उनका खोया कार्ड उन तक वापस पहुंचाया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “टॉनी नामक एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क की एक गली में मेरा क्रेडिट कार्ड मिला और उसने इसे मुझे लौटा दिया। टॉनी! आपने इस शहर को और महान बना दिया है। शुक्रिया। हैंक्स।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493