मेड्रिड, 26 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एटलेटिको दे मेड्रिड के फर्नाडो टॉरेस की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। इस कारण उनका रविवार को ओसासुना के साथ होने वाले स्पेनिश लीग मैच में खेलना तय नहीं है।
एटलेटिको की मेडिकल टीम ने कहा है कि टॉरेस की चोट का एमआरआई किया गया। वह दो दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे औ्र इसके बाद ही उनके खेलने या फिर नहीं खेलने को लेकर फैसला किया जा सकेगा।
टॉरेस के अलावा कोच डिएगो सिमोन को इस मैच में फिलिप लुइस, अगस्टो फर्नादेज औ्र एलिसियो सेरसी की कमी खल सकती है।
dharmpath.com dharmpath