टॉवर बेचकर दूरसंचार कंपनियां घटा ेसकती हैं 90 हजार करोड़ का कर्ज

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। दूरसंचार उद्योग अपनी मोबाइल टॉवर परिसंपत्तियों की बिक्री से अपने कर्ज के बोझ में 90,000 करोड़ रुपये तक की कटौती कर सकती है। क्रेडिट रेटिंग फर्म आईसीआरए ने सोमवार को यह अनुमान जताया है।

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। दूरसंचार उद्योग अपनी मोबाइल टॉवर परिसंपत्तियों की बिक्री से अपने कर्ज के बोझ में 90,000 करोड़ रुपये तक की कटौती कर सकती है। क्रेडिट रेटिंग फर्म आईसीआरए ने सोमवार को यह अनुमान जताया है।

आईसीआरए ने इसके अलावा मध्यम अवधि में दूरसंचार टॉवर उद्योग में संरचनात्मक और भौतिक परिवर्तनों का अनुमान लगाया है।

आईसीआरए ने अल्प अवधि में इस क्षेत्र में थोड़ी परेशानी आने की भी बात कही है, जिसमें दूरसंचार कंपनियों के एकीकरण से किरायों का सुव्यवस्थिकरण प्रमुख है। लेकिन फर्म आनेवाले सालों में इस क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को लेकर आश्वस्त है।

आईसीआरए ने एक बयान में कहा कि इसस विकास का प्रमुख कारण दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा अपने नेटवर्क का विस्तार है, ताकि वह ग्राहकों की डेटा की बढ़ती मांग को पूरा कर सकें।

आईसीआरए के सेक्टर प्रमुख और अध्यक्ष (कॉरपोरेट रेटिंग) हर्ष जगनानी ने कहा, “उद्योग अब विस्तार के ‘ठोस रास्ते’ पर है, क्योंकि दूरसंचार क्षेत्र ग्राहकों की डेटा की बढ़ती मांग को पूरा करनने के लिए नेटवर्क के विस्तार में जुटा है।”

जगनानी ने कहा, “आईसीआरए का अनुमान है कि टॉवर उद्योग में विलय और एकीकरण के सौदों से दूरसंचार उद्योग का कुछ कर्ज टॉवर उद्योग के ऊपर आ जाएगा। हालांकि टॉवर उद्योग की अपेक्षाकृत मजबूत बैलेंस शीट और नकदी प्रवाह की अधिक संभावना को देखते हुए, उसपर इसका ज्यादा असर नहीं होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493