टोइफा-2016 संगीत श्रेणी में ‘बाजीराव मस्तानी’ का नामांकन

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का इस साल के टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टोइफा) की संगीत श्रेणी में नामांकन हुआ है। यह पांच श्रेणियों में नामांकित हुई है।

बयान के मुताबिक, फिल्म को बेस्ट अल्बम, बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला), म्यूजिक कंपोजर ऑफ द ईयर और सांग ऑफ द ईयर के लिए नामांकन किया गया है।

शरत कटारिया की ‘दम लगा के हइशा’ और मोहित सूरी की ‘हमारी अधूरी कहानी’ फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के नामांकन से पीछे है।

पाश्र्व गायकों में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल को तीन श्रेणियों में नामांकन मिला है।

टोइफा 2016 दुबई गल्फ एयर और स्प्लैश द्वारा प्रस्तुत होगा, यह दुबई स्पोर्ट्स सिटी में दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 18 मार्च को आयोजित होगा।

पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान, वरुण धवन, जैकलिन फर्नाडीस, करीना कपूर खान, यो यो हनी सिंह सहित बॉलीवुड की कई बड़े सितारे थिरकते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493