टोक्यो, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। टोक्यो शेयर बाजार के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ खुले।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निक्केई स्टॉक एवरेज 94.35 अंकों यानी 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 19,350.14 पर दर्ज किया गया।
वहीं, टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में टोपिक्स इंडेक्स 7.58 अंकों यानी 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,537.36 पर दर्ज किया गया।
शेयर बाजार में यह कमजोरी समुद्री परिवहन, उपकरणों और बैंक इश्यू में गिरावट की वजह से है।
dharmpath.com dharmpath