टोक्यो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। टोक्यो के शेयर गुरुवार को मजबूती के साथ खुले।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तेजी को इसकी वजह माना जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 225 इश्यू निक्केई स्टॉक एवरेज 98.63 अंकों यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 24,209.59 पर रहा।
टॉपिक्स सूचकांक 15.74 अंकों यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 1,818.47 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath