सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अधिकारी योइची मासुजो ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन एसेंबली के समक्ष अपना इस्तीफा पेश किया। उनके अगले सप्ताह पद छोड़ने की संभावना है।
एसेंबली के सात सत्तारूढ़ और विपक्षी समूह बुधवार अपराह्न् उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।
गवर्नर पर नए साल की छुट्टियों के दौरान एक लग्जरी होटल में अपने परिवार के साथ प्रवास के दौरान सरकारी खर्चे से बिल का भुगतान करने का आरोप है। उन्होंने राजनीतिक कोष से लगभग 4,50,000 येन (4,239 डॉलर) की राशि का दुरुपयोग किया।
उन पर 2014 में गवर्नर बनने के बाद से 20 करोड़ येन (10 लाख डॉलर) की लागत से कई विदेशी दौरे करने का भी आरोप है। इसके साथ ही निजी उपयोग के लिए सरकारी वाहनों के उपयोग का भी आरोप है।
dharmpath.com dharmpath