टोक्यो फिल्मोत्सव में प्रदर्शित होगी ‘ए स्टार इज बॉर्न’

टोक्यो, 13 सितंबर (आईएएनएस)। टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के 31वें संस्करण में हॉलीवुड कलाकार ब्रेडली कूपर और लेडी गागा की फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ का प्रसारण किया जाएगा।

इससे पहले इसी वर्ष वेनिस फिल्मोत्सव और टोरंटो फिल्मोत्सव में स्क्रीनिंग कराने के बाद इस फिल्म को टोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में ‘गॉडजिला : द प्लेनेट ईटर’ के साथ रखा गया है।

पांच अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म इसी नाम से 1976 में रिलीज हुई संगीत आधारित फिल्म की रीमेक है। इसके निर्देशक कूपर हैं।

फिल्म की कहानी एक प्रसिद्ध सेलीब्रिटी पर आधारित है जो महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों को प्रसिद्धि और सफलता दिलाने में मदद करता है। फिल्म में सैम इलियट भी प्रमुख भूमिका में हैं।

टोक्यो फिल्मोत्सव 25 अक्टूबर से तीन नवंबर तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493