टोक्यो में फ्लैट से 9 शव बरामद

टोक्यो, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की पुलिस ने टोक्यो में एक लापता महिला की तलाश के दौरान एक फ्लैट में रखे कोल्ड स्टोरेज कंटेनरों से नौ शव बरामद किए हैं। इनमें से दो शवों के सिर कटे हुए हैं।

‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण टोक्यो के जामा स्थित फ्लैट में रहने वाले 27 वर्षीय ताकाहीरो शिराइशी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जापान के समाचार पत्र ‘मैनिची शिमबम’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार पर रखे एक कोल्ड बॉक्स के अंदर सिर कटे दो शव मिले। आठ महिलाओं और एक पुरुष का शव अपार्टमेंट में रखे एक बड़े कोल्ड बॉक्स में पाया गया।

शिराइशी ने पुलिस को बताया कि उसने नौ लोगों को मारा और उनके शवों को छिपा दिया।

उसने कहा, “मैंने उन्हें मार डाला और सबूत छिपाने के लिए यह सब किया।”

‘एनएचके’ के अनुसार, संदिग्ध के एक पड़ोसी ने बताया कि शिराइशी के अगस्त में चले जाने के बाद से ही फ्लैट से दरुगध आ रही थी।

पुलिस एक 23 वर्षीय महिला की तलाश करते हुए यहां तक पहुंची जो 21 अक्टूबर के बाद से गायब थी। जांचकर्ताओं ने पाया कि महिला ने ऑनलाइन लिखा था कि वह आत्महत्या करना चाहती है। शिराइशी उस महिला के साथ इससे पहले और बाद में संपर्क में रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493