टोक्यो में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

टोक्यो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के टोक्यो में रविवार को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया।

इस चुनाव को टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके के लिए जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है, जो लगभग सालभर पहले ही निर्वाचित हुई हैं।

अभी तक, टोक्यो प्रशासन पर प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का ही कब्जा रहा है। यहां एलडीपी की 57 सीटें हैं।

इस चुनाव में कुल 259 उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिनमें से 127 सीटों पर 65 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

इस दौरान टोक्यो के 42 जिलों के 2,000 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लगभग 1.12 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हाल ही में हुए सर्वेक्षणों में आबे की पार्टी की तुलना में कोइके को बढ़त मिलती दिखाई दी।

कोइके (64) टोक्यो की पहली महिला गवर्नर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493