टोक्यो, 27 मई (आईएएनएस)। एक कोरियाई विमान में शुक्रवार को यहां हनेदा हवाईअड्डे के रनवे पर आग लग गई, जिसके बाद विमान में बैठे करीब 300 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि जापान की राजधानी के हनेदा हवाईअड्डे से उस वक्त उड़ान संख्या 2708 सियोल के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इसके बाएं इंजन में आग लग गई।
रनवे पर मौजूद अग्निशमन के कर्मचारियों ने इंजन पर झाग (फोम) का छिड़काव किया गया। रनवे को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया।
अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसे के वक्त विमान में 302 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य थे।
dharmpath.com dharmpath