टोक्यो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए प्रतीक चिन्ह जारी कर दिया गया है।
आयोजकों ने टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह से ठीक पांच साल पहले यह प्रतीक चिन्ह जारी किया है।
जापानी कलाकार केनजीरो सातो द्वारा तैयार प्रतीक चिन्ह टोक्यो के अंग्रेजी नाम के पहले शब्द टी पर आधारित है। इसे ‘टोक्यो, टुमारो (कल) और टीम’ से जोड़ा गया है।
यह 2020 में होने वाले खेलों के इस महाकुम्भ के दौरान एकता के उल्लास को प्रदर्शित करता है।
प्रतीक चिन्ह के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में टोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी, टोक्यो के गवर्नर योइची मासुजो और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के उपाध्यक्ष जॉन कोएट्स शामिल हुए।
टोक्यो को सात सितम्बर, 2013 को ओलम्पिक की मेजबानी मिली थी। इससे पहले भी टोक्यो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो चुका है।
dharmpath.com dharmpath