रोम, 8 जून (आईएएनएस)। इटली के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी फ्रांसेस्को टोटी (39) ने रोमा क्लब के साथ अपने अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया, “रोमा इस बात की पुष्टि करता है कि टोटी एक और सत्र में खेलेंगे।”
अपने अनुबंध के विस्तार से टोटी की 40 वर्ष की उम्र तक रोमा क्लब में खेलने की इच्छा भी पूरी हो गई है।
टोटी ने कहा, “मैं सच में इस अनुबंध के विस्तार का इच्छुक था। यह मेरे सपने के पूरे होने का अहसास कराता है। मैं अपने करियर को एक ही जर्सी के साथ पूरा करना चाहता था।”
टोटी ने रोमा क्लब के साथ 1992 में शामिल होने के बाद से लेकर अब तक 758 मुकाबले खेले हैं और इनमें 304 गोल दागे हैं।
dharmpath.com dharmpath