टोटेनहम कोच पोचेटिनो ने टीम को गर्व से खेलने को कहा

मिनियापोलिस (मिनेसोटा) ,1 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर के मुख्य कोच मॉरीसियो पोचेटिनो ने कहा है कि यह समय उनकी टीम के लिए खिताब जीतने और गर्व करने का समय है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पोचेटिनो के मार्गदर्शन में टोटेनहम लगातार तीन बार इंग्लिश प्रीमियर लीग, एफए कप सेमीफाइनल और लीग कप फाइनल तक पहुंचा है, लेकिन खिताब नहीं जीता है और पोचेटिनो इसे बदलना चाहते हैं।

पोचेटिनो ने बुधवार को इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में एसी मिलान के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विश्व कप में खेलने वाले टोटेनहम के कई खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

पोचेटिनो ने कहा कि वह विश्व कप के बाद अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जारी रखना देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “सम्मान के लिए खेलना और जीतने की कोशिश करना। यह सबसे महत्वपूर्ण बात है।”

कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसी कोई चीज नहीं है जो आपकी मदद करने जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493