टोटेनहम ने जकरबर्ग द्वारा क्लब के अधिग्रहण की खबर को नकारा

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब टोटेनहम हॉटस्पर ने सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग द्वारा क्लब को खरीदे जाने की खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

इंग्लैंड के अखबार सनडे टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जकरबर्ग समर्थित अमेरिका की एक निवेश कंपनी टॉटेनहम को 1.3 अरब डालर में खरीद रही है।

अपने घरेलू मैदान व्हाइट हार्ट लेन छोड़ने के बाद इंग्लिश क्लब नए स्टेडियम की खोज में है, जिसके लिए वह नया निवेशक तलाश रही है।

क्लब ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि हालांकि एक बैंक समूह द्वारा स्टेडियम के लिए कर्ज हासिल करने के बाद क्लब को निवेशक की जरूरत नहीं रह गई है। न ही वह फेसबुक के मालिक से इस संबंध में चर्चा कर रहा है।

क्लब ने कहा, “क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि उसे नए स्टेडियम को खरीदने के लिए बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच इंटरनेशनल लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स बैंक अमेरिका और एचएसबीसी बैंक ने वित्तीय मुदद मुहैया कराई है।”

उन्होंने कहा, “बोर्ड अब किसी को भी क्लब में निवेश करने का प्रस्ताव नहीं देगा।”

क्लब ने कहा कि यह फैसला प्रशंसकों, कर्मचारियों और हितधारकों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493