टोटेनहम से जुड़े अर्जेंटीना के किशोर फोएत

लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर फुटबाल क्लब ने अर्जेंटीना के किशोर खिलाड़ी जुआन फोएत के साथ करार की घोषणा की है।

लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर फुटबाल क्लब ने अर्जेंटीना के किशोर खिलाड़ी जुआन फोएत के साथ करार की घोषणा की है।

फोएत को अर्जेंटीना के शीर्ष स्तरीय क्लब एस्तुदिआंतेस क्लब से पांच साल के करार पर टोटेनहम में शामिल किया गया है।

लंदन आधारित टोटेनहम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस करार की घोषणा की। क्लब का कहना है कि 19 वर्षीय डिफेंडर टीम में 21 नम्बर की जर्सी पहनेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टोटेनहम क्लब ने कथित तौर पर लोएत के साथ करार के लिए 80 लाख पाउंड का भुगतान किया।

लोएत अर्जेंटीना की अंडर-20 राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने एस्तुदिआंतेस क्लब की शीर्ष स्तरीय टीम के लिए आठ मैच खेले हैं।

टोटेनहम में शामिल होने वाले लोएत इस ग्रीष्मकालीन ट्रांसफर विंडो में तीसरे खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493