टोबी रैडफोर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी कोच नियुक्त

दुबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्रिकेट काउंटी क्लब मिडिलसेक्स और ससेक्स के पूर्व बल्लेबाज टोबी रैडफोर्ड को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया।

वेस्टइंडीज को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20, तीन एकदिवसीय और तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल मुइरहेड के हवाले से कहा है, “उन्हें इस श्रृंखला के लिए नियुक्त किया गया है। वह युवाओं को अच्छी तरह जानते हैं और उनके साथ काफी काम कर चुके हैं।”

रैडफोर्ड इससे पहले भी वेस्टइंडीज टीम के साथ काम कर चुके हैं। अपने पहले कार्यकाल में वह पूर्व कोच ओटिस गिब्सन के सहायक (बल्लेबाजी) कोच थे। वेस्टइंडीज ने 2012 में पहली बार टी-20 विश्व कप पर कब्जा जमाया था तब वह टीम के कोच थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493