टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित होंगी प्रियंका

लॉस एंजेलिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा छह सितंबर को आयोजित होने वाले टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में सम्मानित होंगी।

वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, बेल लाइटबॉक्स में आयोजित होने वाले फिल्मोत्सव के 42वें संस्करण में प्रियंका इस महोत्सव के कलात्मक निर्देशक कैमरून बेली के साथ चर्चा में शामिल होंगी। वह बॉलीवुड आइकन के रूप में अपने करियर के बारे में बात कर सकती हैं।

बॉलीवुड में 2009 से लेकर वर्ष 2014 तक राज कर चुकीं अभिनेत्री ने धारावाहिक ‘क्वांटिकों’ और फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में कदम रखा।

प्रियंका पिछले वर्ष टीआईएफएफ प्रतियोगिता के लिए लघु फिल्मों के एक निर्णायक मंडल में ‘सेल्मा’ के निर्देशक आवा डुवर्ने और साथी अभिनेता जेम्स फ्रैंको और बेन रिचर्डसन के साथ शामिल हुईं थीं।

टोरंटो प्रियंका की सक्रियता के लिए भी उन्हें सम्मानित करेगा।

टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सात सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493