टोरेस का आर्सेनल के खिलाफ खेलना संदिग्ध

मेड्रिड, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश दिग्गज क्लब एटलेटिको मेड्रिड के डिफेंडर जुआन फ्रांसिस्को टोरेस का जांघ की चोट के कारण यूईएएफए यूरोपा लीग सेमीफाइनल में आर्सेनल के खिलाफ खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। क्लब ने कहा कि टोरेस को रविवार को रियल बेतिस के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी। यह मुकाबला गोलरहित ड्रा रहा था।

टोरेस एटलेटिको मेड्रिड के एक प्रमुख खिलाड़ी बन चुके हैं और पिछले छह मैचों में से पांच मैच खेल चुके हैं। इस सीजन में मेड्रिड के लिए वह अब तक 52 में से 27 मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493