‘ट्यूबलाइट’ के पहले गाने के लांच से नदारद रहे सलमान खान

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान शुक्रवार को आयोजित हुए अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के पहले गाने के लांच कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने बताया कि वह अबू धाबी में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान शुक्रवार को आयोजित हुए अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के पहले गाने के लांच कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने बताया कि वह अबू धाबी में फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का निर्देशन करने वाले कबीर लांच कार्यक्रम में संगीतकार प्रीतम, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा व अन्य के साथ शामिल हुए।

कबीर से जब इस मौके पर सलमान की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,”अबू धाबी में सलमान अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जब वह लौट आएंगे तो हम फिर मिलेंगे।”

उन्होंने कहा, “फिल्म के संगीत का प्रचार करने और 24 मार्च को ट्रेलर लांच करने के सिलसिले में हम इस महीने दुबई जाएंगे।”

डिसूजा ने कहा कि ‘रेडियो’ गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें सलमान और 1,000 डांसरों के साथ काम करने में बहुत मजा आया।

वहीं संगतकार प्रीतम ने बताया कि फिल्म के गीतों में उन्होंने 1960 के दशक के संगीत का समावेश करने की कोशिश की है क्योंकि फिल्म उस दौर की कहानी पर आधारित है।

अमिताभ से जब पूछा गया कि गाने के मूल तत्व के रूप में रेडियो को ही क्यों चुना तो उन्होंने कहा, “उस जमाने में रेडियो बहुत आम और एक महत्वपूर्ण साधन था और मैं 1960 के दशक के गाने के लिए ‘डीजे वाला बाबू’ कैसे लिख सकता हूं।”

कबीर ने बताया कि फिल्म चीन में भी रिलीज होगी और टीम इसके लिए प्रयास कर रही है।

कबीर ने यह भी स्वीकार किया कि यह फिल्म ‘लिटिल बॉय’ (2015) का रूपातंरण है।

फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 23 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493