ट्यूब इनवेस्टमेंट का शुद्ध लाभ 36 फीसदी बढ़ा

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। मुरुगप्पा समूह की कंपनी ट्यूब इनवेस्टमेंट ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीआईआईएल) ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ 36 फीसदी बढ़ा।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 424 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले 311 करोड़ रुपये था।

कंपनी की समेकित आय इस दौरान 9.8 फीसदी बढ़ी और 8,834 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,698 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च 2015 तिमाही में उसने अपनी संयुक्त उपक्रम कंपनी टीआईटीसुबामेक्स प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी कर ली। इसके लिए उसने 17.50 करोड़ रुपये में कंपनी के 1,75,00,000 शेयर खरीदे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493