ट्रंप का स्टेट ऑफ यूनियन एड्रेस सबसे ज्यादा ट्वीट किया गया

वाशिंगटन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कांग्रेस को किया गया स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस अब तक का सबसे ज्यादा ट्वीट किया जाने वाला संबोधन बन गया है। इसे 45 लाख बार ट्वीट किया गया।

सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर ने कहा कि ट्रंप के मंगलवार की रात के स्टेट ऑफ यूनियन एड्रेस को कुल 45 लाख बार ट्वीट किया गया।

ट्विटर पर काफी सक्रिय ट्रंप ने अपने संबोधन से पहले ट्वीट किया, “हैशटैग एसओटीयू में मेरे साथ लाइव जुड़ें।”

यह 45 लाख ट्वीट ट्रंप के फरवरी 2017 में कांग्रेस के पहले संबोधन के दौरान रिकॉर्ड 30 लाख ट्वीट को पार कर गया, जो तकनीकी तौर पर स्टेट ऑफ यूनियन एड्रेस नहीं था क्योंकि तब ट्रंप को सत्ता संभाले एक ही महीना हुआ था।

ट्विटर के अनुसार, सबसे ज्यादा रीट्वीट होने वाला संदेश एक ऐसा ट्वीट रहा जिसमें उनके भाषण को लाइव सुनने के लिए लिंक दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493