प्योंगयांग, 8 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की मुलाकात से पहले सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने उत्तर कोरियाई समकक्ष री योंग-हो से मुलाकात की।
यह मुलाकात सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकाल के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए की गई।
समाचार एजेंसी एफे ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रियों ने गुरुवार को आगामी बैठक से पहले स्थिति पर चर्चा करने और विभिन्न क्षेत्रों में लंबे इतिहास और परंपरा के साथ दो देशों के बीच दोस्ताना और सहयोगात्मक संबंधों को आगे बढ़ाने के बारे में गहन विचारों का आदान-प्रदान किया।
बालकृष्णन गुरुवार को उत्तर कोरिया के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
सिंगापुर में 12 जून को किम जोंग-उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात होना प्रस्तावित है।
इससे पहले परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच असहमति होने पर मुलाकात रद्द हो गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए दोनों देश किम और ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाकात की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है।
dharmpath.com dharmpath