ट्रंप की जीत से डॉलर में उछाल

न्यूयार्क, 10 नवंबर (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद अमेरिकी डॉलर में तेज उछाल दर्ज किया गया।

अमेरिकी डॉलर में कई अन्य मुद्राओं के मुकाबले तेजी दर्ज की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद उनके भाषण से बाजार को राहत मिली है।

ट्रंप ने हिल्टन होटल के बॉलरूम से देश को संबोधित करते हुए कहा, “मैं सभी अमेरिकी नागरिकों का राष्ट्रपति होऊंगा।”

विश्लेषकों का मानना है कि करों में कटौती की संभावनाएं हैं।

डॉलर सूचकांक में 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 98.533 पर रहा।

न्यूयार्क ट्रेंडिंग में यूरो 1,1020 डॉलर से गिरकर 1.0927 डॉलर पर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493