तेहरान-अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव एक बार फिर चर्चा में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहता है, लेकिन उसे अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना बनती है तो अमेरिका उस पर विचार करेगा, लेकिन ईरान को पहले जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा.ट्रंप ने कहा कि ईरान अमेरिका से बातचीत की इच्छा जता रहा
अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर दूसरी बार बड़े हमले किए.होर्मुज में बढ़ते तनाव से वैश्विक ऊर्जा बाजार चिंतित हैं.ट्रंप के इस बयान को ऐसे समय में अहम माना जा रहा है, जब पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री व्यापार को लेकर लंबे समय से मतभेद बने हुए हैं. हालांकि, ट्रंप ने संभावित बातचीत की तारीख या किसी औपचारिक बैठक की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि तेहरान किसी समाधान की तलाश में है.
dharmpath.com dharmpath