वाशिंगटन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की संचार विभाग की पूर्व निदेशक व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लंबे समय तक सहयोगी रह चुकीं होम हिक्स न्यूजर्सी हवाईअड्डे पर एयर फोर्स वन विमान पर चढ़ती नजर आईँ।
‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव अभियान और व्हाइट हाउस में ट्रंप की लंबे समय के सहयोगियों में से एक रहीं हिक्स शनिवार को न्यू जर्सी के मॉरिस्टाउन में हवाई जहाज पर चढ़ती नजर आईं जो ट्रंप बेडमिंस्टर रिसॉर्ट के पास है जहां राष्ट्रपति रह रहे हैं।
हिक्स ने व्हाइट हाउस से फरवरी में इस्तीफा दिया था।
सदन की खुफिया समिति के समक्ष बयान देने के एक दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। समिति ने पाया था कि अपनी सेवा के दौरान वह सफेद झूठ बोलती रहीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जिस खास विमान से यात्राएं करते हैं उसे एयरफोर्स वन कहा जाता है।
dharmpath.com dharmpath