ट्रंप के चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप मामले में वकील को सजा

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान में रूसी हस्तक्षेप की जांच के दौरान जांच एजेंसी एफबीआई से झूठ बोलना एक वकील को महंगा पड़ गया और उन्हें एक साल कारावास की सजा हो गई है। इसके अलावा उनपर 20,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की मंगलवार की रपट के मुताबिक, अटॉर्नी एलेक्स वॉन डर ज्वान पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप मामले में सजा हुई है।

लंदन में रहने वाले 33 वर्षीय वॉन डर ज्वान एक रूसी कुलीन परविार के दामाद हैं, जिन्हें विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर की अगुवाई में चल रही रूसी हस्तक्षेप की जांच में दोषी करार दिया गया है।

अमेरिकी खुफिया ने चुनाव में हस्तक्षेप के लिए मॉस्को को आरोपी ठहराया है।

न्यायाधीश एमी बर्मन जैक्शन ने कहा कि अपराध की गंभीरता दर्शाने, कानून के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने और सजा में असमानता को कम करने के लिए इस प्रकार की सजा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493