ट्रंप के पूर्व सलाहकार जॉर्ज पापाडोपोलस को जेल

वाशिंगटन, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार जॉर्ज पापाडोपोलस को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है।

लंदन के पब में उनकी टिप्पणी के बाद 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित दखल की जांच शुरू हुई थी।

बीबीसी ने बताया, 31 वर्षीय जॉर्ज पापाडोपोलोस ने वाशिंगटन में अदालत को बताया कि वह ‘देशभक्त अमेरिकी’ हैं और उन्होंने झूठ बोलकर गलती की।

उन्हें मॉस्को के लिए कथित तौर पर हुई बैठकों के समय के बारे में एफबीआई को झूठ बोलने के लिए पिछले साल अक्टूबर में दोषी ठहराया था।

वह 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी साजिश की जांच में गिरफ्तार किए गए ट्रंप के पहले पूर्व सहयोगी है।

पापडोपोलोस को शुक्रवार को सुनाई गई सजा में 12 महीने की पर्यवेक्षित रिहाई, 200 घंटे की सामुदायिक सेवा करने और 9,500 अमेरिकी डॉलर का जुमार्ना भरने के लिए भी कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493