वाशिंगटन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ट्रंप संगठन की संपत्ति मारालागो नाम के फ्लोरिडा के रिसार्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के साथ ही इसके सदस्यता शुल्क में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है और अब यह 2,00,000 डॉलर है। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

सीएनबीसी ने बताया कि पॉम बीच काउंटी स्थित इस रिसार्ट की बढ़ी हुई सदस्यता शुल्क 1 जनवरी से प्रभावी होगी। इसके अलावा इसके निजी क्लब के वर्तमान सदस्यों जिन्होंने 10 करोड़ डॉलर का शुल्क अदा किया था, उन्हें अब क्लब की मिश्रित सेवाएं लेने के लिए 14,000 डॉलर का सालाना सदस्यता शुल्क अदा करना होगा।
रिपोर्ट में कहा गया कि अब इस क्लब की सदस्यता के साथ राष्ट्रपति से मिलने का मौका भी मिल सकता है। क्योंकि ट्रंप इसे कभीकभार ‘शीतकालीन व्हाइट हाउस’ के रूप में भी इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।
चुनाव के दौरान उन्होंने दो बार इसका दौरा किया था। पहली बार थैंक्सगिविंग डे के दिन और दूसरी बार क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान वे यहां आए थे।
dharmpath.com dharmpath