ट्रंप के बारे में मूर की डॉक्यूमेंट्री सितंबर में रिलीज होगी

लॉस एंजेलिस, 30 जून (आईएएनएस)।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में फिल्मकार माइकल मूर की डॉक्यूमेंट्री सितंबर में रिलीज होगी।

‘सीएनएन डॉट कॉम’ के मुताबिक, गुरुवार को ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ शो में पहुंचे फिल्मकार ने खुलासा किया कि ‘फारेनहाइट 11/9 ‘ 21 सितंबर को रिलीज होगी।

मूर ने कोलबर्ट को बताया कि यह फिल्म इस बारे में है कि हम किस तरह से एक खराब स्थिति में फंसे हुए हैं और हम किस तरह इससे बाहर निकलने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493